गिरिडीह में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव ने SIR की प्रक्रिया को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रशासन के अनुसार अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को जारी की जाएगी। अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम, पता और अन्य विवरण जांच लें। किसी प्रकार की गलती होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधार कराया जा सकता है। प्रशासन का फोकस यह सुनिश्चित करने पर है कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान पात्र मतदाता सूची से बाहर न हों और अपात्र नामों की पहचान हो सके।