देवघर में एसपी प्रवीण पुष्कर की अध्यक्षता में शुक्रवार को मासिक क्राइम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों, पुराने मामलों के निष्पादन और लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। एसपी ने थाना प्रभारियों से उनके-अपने क्षेत्रों की आपराधिक स्थिति की जानकारी ली। बैठक में श्रावणी मेला के दौरान सामने आई व्यवस्थागत कमियों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को लंबित मामलों के निष्पादन और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने अपराध नियंत्रण और मामलों के त्वरित निष्पादन पर फोकस करने की बात कही।
देवघर — मासिक क्राइम मीटिंग में कानून-व्यवस्था की समीक्षा
देवघर में एसपी की अध्यक्षता में मासिक क्राइम मीटिंग में कानून-व्यवस्था की समीक्षा।
व्हाट्सऐप पर खबरों के अपडेट पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़ और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारा चैनल फॉलो करें।